Posts

Showing posts from 2023
Image
  रैट माइनर्स- आपको हम अपनी जान दें या भगवान बना दें।  मशीनें टूटी लेकिन नहीं टूटे मजदूरों और रैट माइनर्स के हौसले                मजदूरों का हौसला ,  न टूटने की जिद ,  मशीनें टूटती रहीं लेकिन नहीं टूटी तो रैट माइनर्स और मजदूरों की उम्मीदें। चूंकि यही वह उम्‍मीदें थी जो 41 मजदूरों को 17 दिन एक अंधेरी जगह में रहने के बाद भी सकुशल वापस ला सकीं। ये उम्‍मीदें टूट जाती तो कुछ भी अनर्थ हो सकता था। यह मजदूरों की ही  जिजीविषा   थी तो जो न उम्‍मीदी में भी जीने की इच्छा लिए जीते रहे। यह घटना किसी शहरी लोगों के साथ होती तो संभवता इतनी कुशलता और जश्‍न की स्थिति नहीं होती चूंकि शहरी लोगों में मजदूरों की अपेक्षा जिजीविषा में भारी कमी पाई जाती है।           सिलक्‍यारा की जंग में 41 मजदूरों के 17 दिन के अंधेरे के सफर में सबसे अधिक जो चर्चा है वह है रैट माइनर्स की। हम आपको बताते हैं क्या हैं यह रैट माइनर्स   ?  क्या है यह तकनीकि  ?  रैट माइनर्स एक तरह से चूहों की तरह जमीन के अंदर ख...