Posts

Showing posts from 2021

देख माँ तेरा बेटा इतना बड़ा हो गया..

Image
छोटी-छोटी बातों पर जिद करने वाला , आज अकेले में रोना सीख गया देख मां तेरा बेटा आज ,   इतना बड़ा हो गया ।।   कभी न थी चिंता की लकीरें जिसके माथे पर , हर समय रहता था वह अपनी अट्टाहास में मग्‍न ,   देख आज वो भी जिम्‍मेदारी लेना सीख गया ।।   बचपन में उसका तेरी लोरी सुनकर सोना ,   तेरी गोदी में बैठकर उसका झूले झूलना ,   एक बार उसके रूठने पर सौ बार तुम्‍हारा मनाना ,    देख लो वो अब बंद कमरे में अकेला रहना सीख गया ।।   तूने कहा था न कब बड़ा होगा तू कब जिम्‍मेदारी समझेगा तू देख मां में आज कितना इतना बड़ा हो गया जिम्‍मेदारी लेना भी सीख गया।। देख मां तेरा बेटा आज इतना बड़ा हो गया....